फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जनगणना की तैयारी में जुटे अफसर, 30 सितंबर तक तय होंगे गणनाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने अधिकारियों को कवरेज और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी गणनाकर्मी 30 सितंबर तक तय किए जाएंगे और उनका प्रशिक्षण भी सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

फील्ड ट्रेनरों की सूची 15 सितंबर तक अंतिम रूप देने को कहा गया है। सुपरवाइजरों और इन्यूमरेटरों की सूची 30 सितंबर तक तैयार होगी। दूसरे चरण की सभी तैयारियां 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी। बेघर आबादी, झुग्गी-झोपड़ियों और नए विकसित क्षेत्रों को कवरेज में शामिल करने पर जोर है। जनगणना का दूसरा चरण 16 नवंबर से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसमें मोबाइल एप और 16 भाषाओं में स्व-गणना पोर्टल का उपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें