फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अफसरों को नहीं पता सड़क की सीमा, कैसे हटें अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/रामगढ़। मुबारकपुर से रामगढ़ मार्ग पर अवैध कब्जों के चलते रोजाना जाम लग जाता है। यहां सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को परेशानी होती है। सड़क पर अवैध कब्जे होने से यहां पर बस या ऑटो का इंतजार करने वाले यात्रियों को सड़क के बीच खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता है। इस कारण इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि विभाग के अधिकारियों को ही यह ज्ञात नहीं है कि उनकी सड़क कितनी चौड़ी है। जिसके चलते लोग अवैध कब्जे बढ़ाते चले जा रहे हैं। सड़क की वास्तविक चौड़ाई पता न होने के कारण यहां पर कब्जे हटाने की कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि सड़कों को जल्द से जल्द चिह्नित कर यहां से अवैध कब्जे हटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें