फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहीद सिपाही पृथ्वी सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रत्तेवाली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य साधना, राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता कांता, इतिहास की प्रवक्ता प्रिया बेनीवाल व अंग्रेजी की प्रवक्ता बेबी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने के बारे में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता कांता ने शपथ दिलवाते हुए कहा कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगें व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना ने कहा कि प्रजातंत्र का मूल मंत्र मतदान है। मतदान में भाग लेकर बेहतर लोकतंत्र प्रणाली अपनाएं और अच्छी सरकार का चयन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संजना, प्रिंस ने मतदाता दिवस पर भाषण, तानिया, दीक्षा, पलक ने स्लोग्न, पलक शर्मा, शिवानी, प्रियंका, मुस्कान, हर्ष, साहिल, प्रभात शर्मा, गौरव, दीपांशु, हर्षदीप ने लेखन व चित्रकला से मतदाता दिवस के बारे में अपने भाव व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें