फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को बताए उनके संवैधानिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 11वां जिला स्तरीय मतदाता दिवस जिला सचिवालय के सभागार में वर्चुअल तौर पर मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम कालका संदीप संधु ने की। इसके अलावा नगराधीश सिरमरनजीत कौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कई अधिकारियों ने मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे बेस्ट बीएलओ देवेन्द्र कंडारा और बलजीत सिंह कालका को दो-दो हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्कूलों में प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहे राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के विद्यार्थी ब्रिजेश को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चेतना शर्मा व आईटीआई कालका की सुदेश को द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी मतदाता बनें सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक’ विषय पर सेमिनार किए जाएंगे। मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दो चरणों में ई-एपिक की सुविधा प्रदान की जाएगी। पहला चरण 25 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा जिसमें यूनिक मोबाइल युक्त नए बने मतदाता शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें