फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नर्सिंग ऑफिसर, ड्राइवर और क्लर्क रहे हड़ताल पर, मरीजों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एचकेआरएन और रेगुलर नर्सिंग ऑफिसर की लगाई गई ड्यूटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर पंचकूला में तैनात एनएचएम के 300 कर्मचारियों ने पांचवें दिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी। एनएचएम के तहत आने वाली नर्सिंग ऑफिसर, ड्राइवर और क्लर्क हड़ताल पर रहे। इस कारण गंभीर मरीजों को पीजीआई और जीएमसीएच-32 इलाज के लिए भेजने में परेशानी हुई। एंबुलेंस देरी से मिलने के साथ ही लोगों को बिना इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(ईएमटी) रेफर किया गया। बता दें कि एनएचएम के कर्मचारियोंं को सीएमओ की ओर से ड्यूटी पर लौटने का नोटिस दिया गया है। इसके बाद वह वापस नहीं आए। वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठीं एनएचएम कर्मचारियों ने दिनभर धरना दिया। इस दौरान कई नेताओं ने उनका समर्थन किया।
प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार वत्स और हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ प्रदेश महासचिव हरिराज ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की जा रही है। बल्कि उन्हें नौकरी पर नहीं आने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियोंं की ओर से धमकी देकर ड्यूटी पर वापस लाने की बात की जा रही है। इसके लिए उन्हें गैर हाजिर भी किया जा रहा है। 25 वर्षों से दी रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए व 2013 के वित्त वर्ष में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पॉलिसी बने तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा एक्सग्रेसिया सहित हरियाणा सर्विस रूल के अनुसार सजा और अपील की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


शुगर के मरीज बिना ईएमटी रेफर
रामप्रसाद निवासी सेक्टर-4 ने बताया कि उनका शुगर ज्यादा बढ़ गया है। उन्हें घबराहट अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। वह बिना ईएमटी के पीजीआई गए। इस दौरान उन्हें एंबुलेंस भी फोन करने के 15 मिनट बाद मिली।
सर्पदंश के बाद हालत खराब, देरी से किया रेफर
जीतराम निवासी रायपुररानी ने बताया कि उन्हें सर्पदंश की शिकायत के बाद इमरजेंसी इलाज के लिए लाया गया था। उन्हें घबराहट और तबीयत ठीक नहीं होने के बाद जीएमसीएच-32 रेफर किया गया। इस दौरान उन्हें एंबुलेंस देरी से मिली और ईएमटी के बिना रेफर करने से परिजन परेशान रहे।
महिला वार्ड, निक्कू वार्ड सहित अन्य जगह पर कम रही स्टाफ की तैनातीकर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की सभी सेवाओं पर प्रभाव पड़ा। इसमें गर्भवती महिलाओं के वार्ड, निक्कू वार्ड सहित अन्य जगह पर स्टाफ की तैनाती कम रही। इस कारण रेगुलर काम करने वाले नर्सिंग ऑफिसर को दिक्कत हुई है। पंचकूला एनएचएम के प्रेसिडेंट अरविंद यादव, एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर संध्या, अश्विनी अैर भारतीय मजदूर संघ के प्रेसिडेंट कृष्ण कुमार कटारिया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग को लेकर एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर की ओर से रामगढ़, रत्तेवाली और कंडईवाला, सकेतड़ी के सब सेंटर बंद रहे। कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य सेंटरों में एनएचएम के तहत आने वाला नर्सिंग स्टाफ काम नहीं करेगा। इसे देखते हुए रेगुलर नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


कोट -
एनएचएम स्टाफ की ओर से हड़ताल जारी है। प्रदर्शन करने वाले सभी स्टाफ को गैर हाजिर किया गया है। इसकी जगह पर रेगुलर नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें नर्सिंग स्टाफ, ड्राइवर, ईएमटी सहित सभी की जगह रेगुलर स्टाफ को ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है। सभी की ड्यूटी तय करते हुए छुट्टी कैंसल कर दी है।
डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें