फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नर्सों की हड़ताल खत्म, सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हुईं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की सूचना मिलते ही वापस लौटा नर्सिंग स्टाफ, पूर्ण हड़ताल टली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में प्रस्तावित एक दिन की पूर्ण हड़ताल बुधवार को शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई। महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया के इस्तीफे की सूचना मिलने के बाद नर्सिंग स्टाफ काम पर लौट आया, जिससे अस्पताल में प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गईं।
कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में नर्सिंग कर्मचारियों ने मंगलवार को दो घंटे की सांकेतिक पेन डाउन हड़ताल की थी। सुबह 10 से 12 बजे तक चली इस हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल के 23 वार्डों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, एचडीयू और लेबर रूम में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा था। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने वुमन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सिंग कर्मचारी फिर से अस्पताल परिसर में एकत्र होने लगे थे और मांग पूरी नहीं होने तक पूर्ण हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई थी। इसी बीच महिला आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की सूचना मिलने पर एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया और कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में लौट गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन की संयुक्त सचिव संतोष ने कहा कि कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष था और वे इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान पर टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली और मरीजों को समय पर उपचार मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें