हरियाणा में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 232 हो गई है। तीन जिलों में संक्रमितों के नए मरीजों के बाद सरकार ने और ज्यादा एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। इसी के चलतेेे प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 14052 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है।
अभी तक 10454 संदिग्ध मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य महकमा जांच के लिए भेज चुका है। जिसमें से 8093 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2143 संदिग्धों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य महकमे का दावा है इन संक्रमित मरीजों में से 100 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 33, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 5, पंचकूला में 16, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 7, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं।