फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच ने वर्चुअल बैठक में युवाओं को आने वाली समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच की ओर से सचिव पुष्पिंदर शर्मा, एडीएस संजीव कोहली, अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में पूर्व युवा संयोजक व सह सचिव कमल कुमार ने युवा संयोजक पुनीत कुमार के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में खास तौर पर मंडल मंत्री और मंडल अध्यक्ष ने युवाओं को आने वाली समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान 7 जून को सोशल मीडिया पर महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा की ओर से ट्विटर अभियान पर साथियों को जोड़कर अधिक संख्या में ट्विट कर रेलवे कर्मचारियों को कोरोना काल में जान पर खेल कर कार्य कर रहे कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने के लिए कहा। ब्रांच सचिव पुष्पिंदर शर्मा ने युवाओं को जागरूक किया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कालका कारखाने में आ रही समस्याओं जैसे वर्कलोड की कमी के बारे में चर्चा की। बैठक में खास तौर पर अमृतसर से एडीएस अश्वनी कुमार, मंडलीय युवा संयोजक डीके युवा मंडल प्रभारी दिनेश कुमार व युवा संयोजक यदुवीर सिंह ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें