फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : पंचकूला-बरवाला में 11 पल्स ऑक्सीमीटर बांटे, लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा

विज्ञापन
गांव बरवाला में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पल्स ऑक्सीमीटर बांटा गया। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा है। वह लोगों के घरों तक पहुंच कर कोरोना संक्रमण की जांच करने के साथ उनका इलाज कर रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग होम आइसोलेशन और कोविड सेंटर में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर पल्स ऑक्सीमीटर बांट रहा है। फाउंडेशन के इस प्रयास की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। रविवार को पंचकूला और बरवाला में कुल 11 पल्स ऑक्सीमीटर बांटे गए, जबकि इससे पहले पिंजौर, रायपुररानी और कालका में पल्स ऑक्सीमीटर बांटे गए थे।
विज्ञापन

पंचकूला के बरवाला में सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास और सविता साहनी की मौजूदगी में गांव बरवाला के सरपंच बलजिंदर गोयल को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पल्स ऑक्सीमीटर सौंपे गए। इस दौरान बरवाला पंच रजनीश कुमार, गांव बतौड़ सरपंच लक्ष्मण, गांव कामी सरपंच बिजेंद्र कुमार शर्मा, गांव रिहौड़ सरपंच मधुबाला, गांव भरैली सरपंच आरती देवी, गांव भगवानपुर सरपंच जितेंद्र सैनी, गांव कामी पंच योगेश्वर, गांव माण्कटावरा सरपंच नवनीत कुमार, गांव सुंदरपुर सरपंच सुमेश कुमार, समाजसेवी पवन कुमार, समाजसेवी रामपाल, समाजसेवी सचिन गोयल, समाजसेवी विकास, समाजसेवी जगदीश, गुरचरण, समाजसेवी ओम प्रकाश, समाजसेवी अमित कुमार, समाजसेवी अश्वनी और एडवोकेट मनीष कुमार मौजूद थे।
सभी गांवों के सरपंच, पंच और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सौंपे गए पल्स ऑक्सीमीटर को उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिन्हें जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को पल्स ऑक्सीमीटर की जरूरत है वह संपर्क कर सकता है। ऑक्सीमीटर प्राप्त करने के लिए उसे अपना नाम, घर का पता और फोन नंबर लिखवाना होगा। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋ षि सरल विश्वास ने कहा कि आपदा की इस मुश्किल दौर में अमर उजाला फाउंडेशन पल्स ऑक्सीमीटर बांटकर लोगों की जान बचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

गांव बरवाला के सरपंच बलजिंदर गोयल ने फाउंडेशन के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या में लोग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई संक्रमित हो जाए तो वह उपचार कैसे करवाएगा। ऐसे लोगों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर एक वरदान साबित होगा। गांव बतौड़ सरपंच लक्ष्मण ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर लोगों की मदद करना चाहिए। गांव कामी सरपंच बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पल्स ऑक्सीमीटर प्राप्त कर सकता है, लेकिन उन्हें ध्यान में रखना चाहिए कि किसी भी चीज का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। ऐसे में स्वस्थ होने के बाद ऑक्सीमीटर वापस करना चाहिए, ताकि किसी अन्य के काम आ सके।
ऑक्सीमीटर के लिए ऑफिस पहुंचे लोग
कई लोगों ने रविवार को भी अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर पल्स ऑक्सीमीटर प्राप्त किया। पल्स ऑक्सीमीटर किट प्राप्त करने वालों ने इस कार्य की सराहना की और अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया। पंचकूला के हरमिलाप निवासी जगबीर सिंह, हरमिलाप नगर निवासी नरेश कुमार, हरमिलाप नगर निवासी दिनेश कुमार, पंचकूला सेक्टर-9 निवासी रितेश कुमार ने कार्यालय से ऑक्सीमीटर प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें