संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एनआरएमयू की सीडब्ल्यूएम/पीएनएम में कालका वर्कशॉप के महत्वपूर्ण विषयों पर बात की गई। इस मौके पर मुख्य कारखाना मैनेजर सुधांशु पवार, डिप्टी सीपीओ राजीव बजाज, सहायक मुख्य मेकेनिकल इंजीनियर जगाधरी श्याम बाबू सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान एनआरएमयू द्वारा कर्मचारियों के शुद्ध पानी पीने के लिए आरओ लगाने, किसी भी कर्मचारी का नाम अगर रिकॉर्ड में गलत है, तो उसे शीघ्र ठीक करवाने, जो कर्मचारी ट्रेनिंग कर रहे हैं, उनको चोट लगने पर एचओडी की सुविधा दिलवाने की पुरजोर मांग की गई।
साथ ही पावर हाउस कालका की छत को नए ढंग से पानी लीकेज से बचाने, सभी कार्यालय में वाई-फाई की सुविधा देने, आधा दिन का अर्जित अवकाश दिए जाने, कालका वर्कशॉप को बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने, कालका वर्कशॉप के आसपास के क्षेत्र को वर्कशॉप में सम्मिलित किए जाने, वर्कशॉप के सामने पार्किंग की सुविधा, वर्कशॉप में हेल्पर दिए जाने की मांग प्रमुख है। बैठक में शाखा मंत्री प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष कमल कुमार, कैशियर चौधरी प्रकाश चंद, सह सचिव गगनदीप सहित अन्य मौजूद रहे।