कालका। रेलवे स्टेशन पर किसी यात्रि को छोड़ने जा रहे उनके रिश्तेदारों व साथियों को अब स्टेशन पर जाने के लिए अधिक दाम चुकाने होंगे। जी हां नार्दन रेलवे ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्लेटफार्म टिकट के दाम दस रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए हैं।
अक्सर देखा जाता था की कि किसी रिश्तेदार अथवा दोस्त को छोड़ने के लिए उक्त व्यक्ति के साथ कई अन्य रिश्तेदार व सगे संबंधी भी साथ चल पड़ते थे लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते स्टेशन पर भी ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो इसके चलते प्लेटफार्म टिकट के दाम में वृद्धि कर दी गई है। प्लेटफार्म टिकट का यह यह रेट आगामी 15 अप्रैल तक इसी प्रकार रहेगा।
कोरोना से एहतियातन के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। प्लेटफार्म टिकट के यह रेट 15 अप्रैल तक के लिए हैं। अंबाला डिविजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर नई कीमत 50 रुपये में ही टिकट उपलब्ध होंगे। -हरिमोहन, डीसीएम