फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वैक्सीन के तापमान की चौबीस घंटे होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अब नौनिहालों को लगने वाली वैक्सीन के तापमान की चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों के पास 24 घंटे निगरानी होगी। नवजात को बीमारियों से बचाने के लिए आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर) में इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क टेंपरेचर लॉगर लगाने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि इविन टेंपरेचर लॉगर लगने से वैक्सीन की गुणवत्ता को 24 घंटे मॉनिटर रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वैक्सीन के तापमान की निगरानी 24 घंटे रहेगी। पहले यह दिन में सिर्फ दो बार होती थी। इस वैक्सीन के लगाने से नौनिहाल कई बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने बताया कि जिले में 17 कोल्ड चेन प्वाइंट और एक जिला वैक्सीन स्टोर हैं जिसमें बच्चों को दी जाने वाली वैक्सीन को रखा जाता है। इनमें से 8 कोल्ड चेन प्वाइंट पर इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क टेंपरेचर लॉगर लगाया जा चुका है। इविन इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क से पहले ही जिला स्तर के सभी कोल्ड चेन प्वाइंट में रखी गई वैक्सीन की मॉनिटरिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें