फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब वीवीआईपी ड्यूटी में डॉक्टरों की संख्या होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में वीवीआईपी ड्यूटी में डॉक्टरों की संख्या कम की जाएगी। सीएम व राज्यपाल के साथ अब टीम में पांच की जगह सिर्फ दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया जाएगा। इसमें एमडी मेडिसन या एमडी एनेस्थीसिया और एमएस ऑर्थो या एमएस सर्जन में से एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टर को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम में इमरजेंसी मेडिकल अफसर शामिल होेगा। इसी तरह मेले, धरने, आंदोलन, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय खेल समारोहों में ग्रामीण चिकित्सा अधिकारियों को तरजीह दी जाएगी। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों पर भार कम होगा और साथ ही अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी डिप्टी कमिश्नरों और सिविल सर्जनों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही आदेशों में यह भी कहा गया है कि मेले, धरने और खेल समारोहों और रात में वीपीआई ड्यूटी के दौरान तैनात डॉक्टरों के ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा गया था जिसे विभाग ने मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें