कालका। नगर परिषद कालका कार्यालय में अब ई-आफिस के माध्यम से कार्य चालू हो गया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश है कि प्रत्येक विभाग में फाइलों का जो मूवमेंट हो, वह ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए। इसी के अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय में भी ई-ऑफिस के माध्यम से काम शुरू हो गया है। इससे फाइलों के टाल-मटोल पर लगाम लगेगी और काम में तेजी आएगी।
इसके साथ ही फाइलों के गुम या इधर-उधर होने का खतरा भी खत्म हो जाएगा। इसी के साथ पेपरलेस कार्य पद्धति को बढ़ावा मिलेगा। इससे आम लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों व विभाग को भी आसानी रहेगी।