फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएमओ में हुई कोरोना की एंट्री, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आईटी कंसलटेंट मिले संक्रमित

Wed, 19 Aug 2020 02:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अब सीएमओ में भी कोविड की एंट्री हो गई है। सीएम मनोहर लाल के आईटी कंसलटेंट ध्रुव मजूमदार अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि सीएमओ के अन्य स्टाफ का पूरा एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा परिवहन विभाग के अंतर्गत डीएसटी कार्यालय में भी अब सातवां कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप का ऐसा माहौल है कि विभाग के आला अफसरों ने एक सख्त फरमान जारी कर दिया है। जिसमें दो दिन के भीतर सभी कर्मचारियों को अपना कोरोना टेस्ट करवाने को कहा गया है।

टेस्ट के लिए मना करने वाले कर्मचारियों का वेतन काट लिया जाएगा। 18 अगस्त से वेतन कटौती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। परिवहन निदेशक ने सभी शाखा प्रभारियों व अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनकी अनुपालना में ढिलाई बरती गई।
विज्ञापन


इसलिए निदेशक कार्यालय ने टेस्ट न कराने वाले कर्मचारियों के वेतन में 18 अगस्त से कटौती करने का पत्र जारी कर दिया है। मुख्यालय में लगातार केस सामने आ रहे हैं। उधर, इन आदेशों से मुख्यालय के कर्मचारी नाराज हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ के अस्पतालों में संक्रमण का जबरदस्त फैलाव है, इसलिए यहीं पर टेस्ट के लिए विशेष कैंप की व्यवस्था की जाए।

जबकि बिना लक्षणों वाले कर्मचारियों का कोविड टेस्ट करवाने की बजाए सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश जारी किए जाने उचित होंगे कि उनकी शाखा में कार्यरत किसी कर्मचारी में यदि कोविड संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो संबंधित शाखा प्रभारी तुरंत प्रभाव से निर्देश जारी करे कि वह कर्मचारी अपना कोविड का टेस्ट करवाए।
विज्ञापन

डीजीपी कार्यालय में 6 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, दो दिन बंद रहेगा कार्यालय

हरियाणा पुलिस महानिदेशक कार्यलय 19 और 20 अगस्त को बंद रहेगा। यह निर्णय तब लिया गया, जब वहां पर कार्य कर रहे 10 पुलिस कर्मियों में से 6 पुलिसकर्मी सोमवार को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा, अभी तक किसी भी अन्य अधिकारी को पॉजिटिव नहीं पाया गया और इस संबंध में आगे के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सभी अधिकारी घर से काम कर रहे हैं और राज्य की सभी जरूरी पुलिस आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है।

21 अगस्त तक बंद रहेगा मौलिक शिक्षा निदेशालय
कोरोना केस बढ़ने के कारण मौलिक शिक्षा निदेशालय 21 अगस्त तक बंद रहेगा। निदेशक प्रदीप कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए। सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे व फोन पर उपलब्ध रहेंगे। कोई अधिकारी, कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के स्टेशन छोड़कर नहीं जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें