फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमृतपाल सिंह के खिलाफ चुनाव याचिका में अब सभी उम्मीदवार बनाए पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह की सांसद के तौर पर अमृतपाल सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सभी उम्मीदवारों को पक्ष बना लिया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप याची ने 24 उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी। विक्रमजीत सिंह ने याचिका में हाईकोर्ट को बताया कि उसने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसी सीट से अमृतपाल भी प्रत्याशी था। अमृतपाल सिंह का निर्वाचन रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि उसने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं। इसके साथ ही उसने चुनाव पर आए खर्च का भी पूरा ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव प्रचार के लिए रोज होने वाली बैठकों, वाहनों और चुनावी सामग्री का भी उसने कोई ब्योरा नहीं दिया है। प्रचार के लिए जो राशि खर्च की गई है, वह कहां से आई यह भी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसने चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थल का भी प्रयोग किया है जो गलत है। सोशल मीडिया पर जो प्रचार किया गया है उसका भी कोई ब्योरा नहीं दिया गया है। ऐसे कई आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत अमृतपाल का निर्वाचन रद्द करने का निर्देश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की गई है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने याची को कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में जितने उम्मीदवार थे उन सभी की सूची सौंपे। आदेश के अनुसार शुक्रवार को याची ने 24 उम्मीदवारों की सूची सौंप दी। इन्हें पक्ष बनाते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई अगले सप्ताह के लिए टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें