फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में कुख्यात अपराधी योगराज पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कुख्यात अपराधी योगराज उर्फ पिंकी को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 29 जून को अवैध हथियार सहित काबू किया है। तलाशी के दौरान आरोपी से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर कालका, पिंजौर, बद्दी और नारायणगढ़ थानों में लड़ाई-झगड़े और हत्या जैसे 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी का अमरावती मर्डर से लिंक तलाश रही है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि आरोपी योगराज पंचकूला जिले के गांव माजरा महताब का रहने वाला है। वह रामबाग रोड कालका स्थित श्मशान घाट के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद था। आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। टीम ने मौके पर ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आरोपी को धर दबोचा।आरोपी से एक पिस्तौल और पांच कारतूस मिले। जब हथियार संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस ने हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना कालका आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें