फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ‘ए’ जबकि दक्षिण ने ‘ए-प्लस’ रेटिंग हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने वार्षिक मूल्यांकन में वर्ष 2015-16 की ‘बी’ रेटिंग में सुधार कर वर्ष 2018-19 में ‘ए-प्लस’ रेटिंग हासिल की है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने ‘ए’ रेटिंग प्राप्त की है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी हरियाणा बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के बावजूद हरियाणा पावर डिस्कॉमस ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लेखा-परीक्षा के अनुसार 9वें वार्षिक एकीकृत रेटिंग में अपनी स्थापित रेटिंग को बरकरार रखा। प्रदेश के उपभोक्ताओं को नियमित बाधा रहित बिजली प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में समयोचित डाटा अवाप्ति सिस्टम (आरटी-डीएएस) की राज्य के सभी वितरण संभारक (फीडर्स) में तैनाती की योजना है, जिसके लिए 20.35 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। आरटी-डीएएस के क्रियान्वयन से बिजली वितरण की समयोचित निगरानी संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें