फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोरोना के लिए पंचकूला में बनाए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ने कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने 80 स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैनात कर दी हैं। इस टीम में सभी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। पूरी टीम का कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना अग्रवाल और डॉ. अमरजीत को बनाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर आठ बेड और फर्स्ट फ्लोर पर 14 बेड लगाए गए हैं। वहीं 15 बेड आईसीयू वॉर्ड में रिजर्व किए गए हैं। प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन क्लस्टर की सुविधा उपलब्ध है। सिविल अस्पताल में डिस्पेंसरी, टेस्टिंग लैब, ऑक्सीजन प्लांट का पूरा बंदोबस्त है। सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस के लक्षण, पहचान, उपचार और दिशा-निर्देशों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हमारी टीम कोरोना वायरस के लक्षण को पहचाने और समय पर आने वाले मरीजों का इलाज करने में पूरी तरह सक्षम है। कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की उपलब्धता है। पूरी टीम कोरोना से निपटने के लिए सतर्क है। रायपुररानी में भी अस्पताल प्रशासन ने भी कमर कस ली है। अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 8 बेड ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पूरी तरह तैयार कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में कोरोना जांच किट की कमी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें