फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 9 सीएफसी में पानी का कनेक्शन नहीं, सफाई की व्यवस्था भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के 9 सिटीजन फैसिलिटी सेंटरों (सीएफसी) में पानी का प्रबंध नहीं होने से शिफ्टिंग और संचालन का काम अटक गया है। 10 अक्टूबर से निगम इन केंद्रों को एचएसवीपी से हैंडओवर लेकर शिफ्ट करने की प्रक्रिया में जुटा है, लेकिन अब तक किसी भी सेंटर में पानी का मुख्य कनेक्शन नहीं लग पाया है। पानी की सुविधा नहीं होने के कारण कई सेंटरों पर टॉयलेट और सफाई व्यवस्था भी ठप है।
ऐसे में शिफ्टिंग शुरू होने के बावजूद केंद्रों में स्टाफ बैठने और कामकाज शुरू करने में परेशानी आ रही है। पिछले दो साल से इन सीएफसी सेंटरों का चार्ज एचएसवीपी के पास था। उस समय भी ट्रांसफर से पहले पानी के कनेक्शन को लेकर अड़चन आई थी। अब वाटर सप्लाई का चार्ज नगर निगम के पास आने के बाद नए सिरे से कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का दावा है कि सभी सेंटरों के लिए नजदीकी बाजारों से पानी के कनेक्शन लेने का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। पब्लिक हेल्थ विभाग से एनओसी मिलने के बाद कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। इसके बाद सभी केंद्रों का संचालन पूरी तरह शुरू हो सकेगा।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, इन सेंटरों के शुरू होने से शहरवासियों को अपने नजदीक ही हाउस टैक्स जमा करवाने, कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग, पानी की सप्लाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अलावा सेक्टर-26 में सीएफसी के तहत शुरू की गई डिजिटल पेमेंट सुविधा को भी नए सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम का उद्देश्य शहर के अलग-अलग सेक्टरों में लोगों को घर के नजदीक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। हालांकि, पानी के कनेक्शन नहीं लगने से इस योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें