फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 15 लोगों से 6.72 करोड़ की ठगी का आरोपी सात महीने बाद गिरफ्तार, खुद की गुमशुदगी भी कराई थी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी में निवेश का झांसा देकर ऐंठता था रकम, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर युवती से ठगे थे 81.50 लाख रुपये अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


पंचकूला। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के नाम पर 15 लोगों से करीब 6 करोड़ 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अनमोल अरोड़ा को पंचकूला पुलिस ने सात महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-8 निवासी आरोपी 30 मार्च से लापता था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी सेक्टर-7 थाने में दर्ज करवा रखी थी। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि 15 मई 2026 को पंचकूला निवासी एक युवती की शिकायत पर सेक्टर-7 थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फर्जी एग्रीमेंट टू सेल तैयार कर प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर युवती से करीब 81.50 लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन


जाने-माने प्रॉपर्टी डीलरों का करीबी बताकर जीतता था भरोसा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलरों का करीबी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद उन्हें प्रॉपर्टी में निवेश करने का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ लेता था। आरोपी के खिलाफ इसी तरह के तीन अन्य मामले भी सेक्टर-7 थाने में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक जिले में 15 लोगों से 6.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ कई अन्य शिकायतें भी लंबित हैं।

खुद की गुमशुदगी दर्ज करवाकर पुलिस को किया गुमराह

जांच में यह भी सामने आया कि कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने खुद की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा रखा था। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी तजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस अब पांच दिन के रिमांड के दौरान ठगी की रकम कहां खपाई गई, फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए गए और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं, इसकी जानकारी जुटाएगी। साथ ही आरोपी के खिलाफ लंबित अन्य शिकायतों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें