फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव कोट बस स्टॉप पर सार्वजनिक शौचालय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित बस स्टैंड से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव कोट बस स्टॉप पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टॉप से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हैप्पी सिंह, जरनैल सिंह, इकबाल सिंह, शैंटी शर्मा, रोहित आहूजा, हेमंत गर्ग, नायब चौधरी, ज्ञान शर्मा, कुलवंत सिंह, सतीश कुमार, जंग बहादुर, अभिषेक, संजू, सोहन लाल और कमल सहित अन्य लोगों ने बताया कि कोट बस स्टॉप पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। खासकर महिलाओं को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने की शौचालय निर्माण की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोट बस स्टॉप पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां यात्रियों की संख्या को देखते हुए शौचालय की सुविधा बेहद जरूरी है। सार्वजनिक शौचालय बनने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी तथा खुले में शौच की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


कोट
हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस बारे में कोई ज्ञापन मिलता है तो पीडब्ल्यूडी से बात करके शाैचालय का निर्माण करवाया जाएगा। - सुखदेव सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें