फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-28 में खेल का मैदान नहीं, बच्चे और अभिभावक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग मानते हैं कि बच्चों के लिए उचित खेल सुविधाओं की कमी उन्हें मोबाइल और टीवी तक सीमित कर रही है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। सेक्टर-28 में बच्चों के लिए कोई समर्पित खेल मैदान न होने से स्थानीय लोग खासकर अभिभावक चिंतित हैं। बच्चों को खेलने के लिए खाली प्लॉट या सड़कें इस्तेमाल करनी पड़ती हैं, जिससे हादसों और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है।
निवासियों का कहना है कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन इस सेक्टर में मैदान न होने के कारण बच्चे अक्सर मोबाइल और टीवी तक सीमित रह जाते हैं या गलत संगत में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

लोग नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग कर रहे हैं कि सेक्टर-28 में जल्द एक उचित खेल मैदान विकसित किया जाए। उनका कहना है कि आसपास के अन्य सेक्टरों में पार्क उपलब्ध हैं, लेकिन यह सेक्टर इस सुविधा से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन


हर व्यक्ति खेल सकता है
खेल का मैदान होने से बच्चे सहित हर व्यक्ति खेल सकता है, बुजुर्ग लोग भी मैदान में योग व अपना पसंदीदा खेल खेल सकते हैं। - बंसीलाल शर्मा, सेक्टर-28

खेल का मैदान जरूरी
बच्चे खेलकर स्वस्थ रह सकते हैं उनमें नई ऊर्जा पैदा होती है और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। इसलिए खेल का मैदान बहुत जरूरी है। - रवि पाल गुप्ता, सेक्टर-28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें