फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 से कम कैडर पद वाले महकमों में ऑनलाइन तबादले नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के 80 से कम कैडर पद वाले महकमों में कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादले नहीं होंगे। सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर 80 से अधिक कैडर पद वाले विभागों में ही ऑनलाइन तबादला नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभी तक 300 कैडर पद वाले विभागों तक ही नीति लागू थी। शुरू में सरकार ने 500 कैडर पद वाले विभागों में इस नीति को लागू किया था। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों व बोर्ड-निगम के प्रबंध निदेशक, मुख्य प्रशासकों को कहा है कि नए नियमों के तहत अब ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया चलेगी। मंत्रिमंडल मंजूरी के बाद 300 कैडर पदों में इस नीति को लागू किया था। अब अनेक विभागों ने सरकार से आग्रह किया था कि इसे 80 या इससे अधिक कैडर पद वाले विभागों में भी यह नीति लागू की जाए। इसलिए सरकार ने नीति में संशोधन कर दिया है। सभी प्रशासनिक सचिव व विभागाध्यक्ष इसे अपने महकमों में जल्द लागू कराने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें