फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन से बेहतर पंजाब को कोई नहीं संभाल सकता : ब्रह्म मोहिंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ‘शिअद, भाजपा और आम आदमी पार्टी की ओर से की जा रही सांप्रदायिक सियासत के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य में एकमात्र नेता हैं, जिन पर हर पंजाबी भरोसा करता है।’ यह बात वीरवार को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कही।
विज्ञापन

पत्रकारों से एक अनौपचारिक बातचीत में ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यदि कोई पंजाब का बेहतर तरीके से नेतृत्व कर सकता है, तो वह सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह ही हैं। मंत्री ने कहा कि वह उन्हें बीते 50 साल से जानते हैं और वह पूरे भरोसे से कह सकते हैं कि उनके नेतृत्व के सामने पंजाब में ऐसा कोई नेता नहीं है, जो धर्म निरपेक्ष और राष्ट्रवादी विचारधारा रखता हो।
मौजूदा हालात में उनसे बेहतर राज्य को कोई और नहीं संभाल सकता।
सीनियर कांग्रेसी नेता ने कहा कि वह कैप्टन ही थे, जिन्होंने सबसे पहले केंद्रीय खेती कानूनों की खामियों को गिनाया। यदि आज किसानों की समस्या राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बनी है, तो उसके लिए यही कारण है कि कैप्टन ने विधानसभा में कानून लाकर समस्या का हल करने की दिशा में कदम बढ़ाया, जिसे दुर्भाग्यवश पंजाब के राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

मोहिंद्रा ने अकालियों और भाजपाइयों पर बरसते हुए कहा कि चाहे यह दोनों पार्टियां अलग-अलग हो चुकी हैं, लेकिन इनका एजेंडा अब भी एक समान है कि लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अकाली और भाजपा गलत और खतरनाक खेल खेल रहे हैं, जिनका जवाब निश्चित तौर पर पंजाबियों द्वारा दिया जाएगा। आप के बारे में उन्होंने कहा कि इसने फिर से उन्हीं तत्वों से संबंध बनाने शुरू कर दिए हैं, जिनसे बीते विधानसभा चुनावों में गठजोड़ किया था। विधानसभा चुनाव में आप खाता भी नहीं खोल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें