फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौदीप कौर की रिहाई के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग दखल दे : अरुणा चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने वीरवार को राष्ट्रीय महिला आयोग से कामगारों के अधिकारों के लिए संघर्षरत नौदीप कौर की रिहाई के लिए तत्काल दखल देने की अपील की। मजदूर अधिकार संगठन की पंजाब से संबंधित 23 वर्षीय सदस्य नौदीप को कुंडली (हरियाणा) में किसान प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद हुए डॉक्टरी मुआयने में उनके अंगों पर चोटों का पता चला था। अरुणा चौधरी ने कहा कि इससे पुष्टि होती है कि पुलिस हिरासत में उसका शारीरिक शोषण हुआ है।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार पहले दिन से किसान आंदोलन को कमजोर और खत्म करने के लिए काम कर रही है। अपनी दबाव बनाने वाली हरकतों और केंद्र सरकार के इशारे पर हरियाणा सरकार ने नौदीप कौर और अन्य मजदूरों को जबरन उठाया, जबकि वह किसान संघर्ष के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। नौदीप पर धारा 307 (कत्ल की कोशिश) और फिरौती का आरोप लगाया गया है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नौदीप कौर को जल्द राहत देने के लिए कानूनी सहायता मुहैया करेगी। उन्होंने केंद्रीय महिला आयोग से भी अपील की कि पंजाब सरकार, पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा नौदीप कौर को कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी, इसलिए हरियाणा सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह पंजाब राज्य महिला आयोग के प्रतिनिधिमंडल की नौदीप कौर के साथ मुलाकात का प्रबंध करे।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि परिवार के मुताबिक पुलिस हिरासत में नौदीप कौर की अस्मिता से खिलवाड़ हुआ है और उसे चार हफ्तों के बाद भी जमानत नहीं दी गई। यह समूचे महिला वर्ग के लिए दिल दहला देने वाली घटना है। प्रदर्शनकारी औरतों का शोषण लोकतंत्र और सभ्य समाज का मजाक है। भारतीय संविधान में नागरिकों को मिले लोकतांत्रिक हकों की केंद्र सरकार लगातार उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें