फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ग्राम सभा में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
गांव बतौड़ में ई-ग्राम सभा में भाग लेते किसान व ग्रामीण। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। गांव बतौड़ की बीसी चौपाल में कृषि विभाग व पंचायत ने विशेष ई-ग्राम सभा करवाई। लेकिन इसमें कृषि विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस कारण ग्रामीणों में रोष है। सरपंच लक्षमण दास ने बताया कि पंचायत सदस्य, बीडीसी मेंबर व किसान 11 बजे से 1 बजे तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम सचिव राजीव रंजन ने किसानों को जागरूक करते कहा कि कोई भी किसान अपने खेतों में फसल की कटाई के बाद अवशेष न जलाएं। क्योंकि इससे वायु प्रदूषण फैलता है और लोगों को सांस लेने में परेशानी आती है। इसलिए किसान वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पराली न जलाकर वायु प्रदूषण न करें। वातावरण को साफ सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पराली जलाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अगर कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है। इस मौके पर हेम सिंह राणा, भीम सिंह राणा, राजबीर, भम्भूल राणा, रामपाल, पंचायत सदस्य प्रेम चंद, मुकेश कुमार व गगन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट..
यदि कृषि विभाग की तरफ से किसी भी अधिकारी को नहीं पहुंचना था तो किसानों को इकट्ठा कर ग्राम सभा करने की क्या जरूरत थी। इसकी शिकायत डीसी पंचकूला से करेंगे।
विज्ञापन

-लक्षमण दास, सरपंच, बतौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें