फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद घर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदबू आने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-19 स्थित एक मकान में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव तीन दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। जब घर से तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस व बुजुर्ग के बेटे को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का निरीक्षण किया और आवश्यक सैंपल एकत्र किए। मृतक की पहचान लोकपाल बिष्ट के रूप में हुई है।

तीन दिन से घर से बाहर नहीं दिखे थे बुजुर्ग
पड़ोसियों के अनुसार लोकपाल बिष्ट पिछले दो-तीन दिनों से घर से बाहर नजर नहीं आए थे। सोमवार को अचानक घर से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कराया अंतिम संस्कार
मृतक के बड़े बेटे त्रिलोक बिष्ट यमुनानगर में कानूनगो हैं। छोटा बेटा न्यूजीलैंड में रहता है। सूचना मिलते ही त्रिलोक बिष्ट पंचकूला पहुंचे और शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। त्रिलोक ने बताया कि वह कई बार अपने पिता को यमुनानगर साथ रहने के लिए ले जाते थे लेकिन लोकपाल बिष्ट बिना किसी को बताए दोबारा पंचकूला लौट आते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें