फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए अब नहीं देनी होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के नोडल अधिकारियों के साथ वोटर सूचियों संबंधी समीक्षा बैठक की। यह मीटिंग भारतीय चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई, जिसका उद्देश्य विशेष तौर पर उन राज्यों की वोटर सूचियों को पूरी तरह दुरुस्त करना और चुनाव प्रक्रिया में शामिल नए नियम व शर्तों के बारे में जानकारी प्रदान करना था, जहां विधानसभा चुनाव करवाए जाने हैं। इनमें पंजाब भी शामिल है।
विज्ञापन

मीटिंग में चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने और इसे वोटरों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से आयोग ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनमें डुप्लीकेट ईपीआईसी मुफ्त जारी करना और ईपीआईसी की स्पीड पोस्ट द्वारा डिलीवरी करने के लिए भारतीय डाक विभाग के साथ तालमेल करना शामिल है।
डुप्लिकेट ईपीआईसी पहले 25 रुपये की फीस अदा किए जाने के बाद जारी किए जाते थे। आयोग ने अब वोटरों की सुविधा के लिए इसे मुफ्त जारी करने का फैसला किया है। वोटर ऑनलाइन/ऑफलाइन विधि के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें