फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं ः आशा कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने स्पष्ट किया है कि राज्य मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं हो रहा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई के जल्द पुनर्गठन का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

फोन पर हुई विशेष बातचीत में आशा कुमारी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल बहुत बढ़िया तरीके से काम कर रहा है और उसमें कोई बदलाव किए जाने पर विचार नहीं हो रहा।
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की अटकलें जारी हैं। माना जा रहा था कि कैप्टन अपने मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों को बदलने वाले हैं और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन

आशा कुमारी ने कहा कि कोविड लॉकडाउन से पहले पार्टी की पंजाब इकाई को भंग कर दिया गया था, लेकिन इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पद पर बनाए रखा गया है। अब जाखड़ की देखरेख में पार्टी की प्रदेश इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पंजाब विधानसभा के 2022 के चुनाव और पंजाब में सक्रिय होती पंथक राजनीति को लेकर पूछे गए प्रश्नों के जवाब में आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस की नींव धर्मनिरपेक्षता पर टिकी है और कांग्रेस का कोई भी नेता धर्म विशेष की राजनीति नहीं करता। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी धर्म को विशेष तरजीह नहीं देती।
डेरा सच्चा सौदा से वोट मांगने संबंधी सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए आशा कुमारी ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रत्येक मतदाता के पास जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म, संप्रदाय को मानने वाला हो। डेरे के पास जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वोटर के पास जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें