पंचकूला। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसकी नौ साल की बच्ची के साथ गुरद्वारे के शौचालय में गलत हरकत करने की कोशिश की। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है।
जानकारी के अनुसार महिला की दो बेटियां है। दोनों बेटियां गुरुद्वारे में बने शौचालय गई थीं। बड़ी बेटी ने बताया कि जब वह शौचालय गई तो गुरद्वारे में काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब बच्चियों ने शोर मचाया तो व्यक्ति उन्हें छोड़कर भाग गया। बच्चियों ने घर आकर मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां तुरंत बच्चियों को लेकर पहुंची, जहां उसकी बेटी ने उस व्यक्ति की पहचान की। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सेक्टर- 14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद