फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नगर निगम चुनाव के लिए 9 वार्ड आरक्षित, जनरल वार्ड की चार सीटों में दिखेगी नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक हलचल तेज, सर्वोत्तम उम्मीदवारों के लिए अब समीकरण बदलने की होड़ माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 के उपायुक्त कैंप कार्यालय में नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए आरक्षित सीटों का ड्रॉ निकाला गया। उपायुक्त और गठित समिति के अध्यक्ष सतपाल शर्मा की उपस्थिति में कुल 9 वार्ड आरक्षित किए गए जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 9 वार्ड विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि बाकी 11 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इस आरक्षण के बाद अब उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है और दावेदार रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं। वार्ड आरक्षण की घोषणा के बाद से पंचकूला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार अपनी ताकत बढ़ाने और समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस ने हाल ही में वार्डबंदी के लिए आपत्ति जताई थी क्योंकि कई इलाकों को नए वार्डों में शामिल किया गया था।


वार्डों का आरक्षण इस प्रकार :
महिला जनरल सीट : वार्ड 1, 2, 11, 15
महिला अनुसूचित जाति (एससी) सीट : वार्ड 16
अनुसूचित जाति (एससी) सीट : वार्ड 7, 17
-पिछड़ा वर्ग (ए) महिला सीट : वार्ड 19
-पिछड़ा वर्ग (बी) महिला सीट : वार्ड 18

चुनाव की तारीखों का एलान जल्द
राज्य चुनाव आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और चुनावी बिगुल कभी भी बज सकता है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में एक साथ चुनाव होंगे। अब देखना है कि कौन सी पार्टी चुनावी मैदान में जीत हासिल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राॅ के दौरान ये रहे उपस्थित

ड्राॅ के दौरान समिति के सदस्य नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान, डीएमसी विनोद नेहरा, सहायक नगर योजनाकार दीपक, नगर निगम के जेई सुशील कुमार के साथ-साथ गैर-सरकारी सदस्य रितु गोयल, सोनू बिड़ला और जय कुमार कौशिक मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम पंचकूला के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल तथा पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद और राजेश भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें