फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में कोहरे की चादर, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शीतलहर के बाद सुबह और शाम शहर में कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले तीन दिन सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी कम रहेगी। सुबह कोहरे के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन के समय हल्की धूप निकलने के बाद मौसम साफ रहा और लोग वाटिका पार्क सहित अन्य स्थानों पर घूमने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में यह गिरावट गेहूं और सरसों की फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। इस बीच, पंचकूला का एक्यूआई 183 तक पहुंच गया। हवा के साथ तापमान में गिरावट आने से शहर में ठिठुरन बढ़ गई है और कोहरे ने सामान्य जीवन प्रभावित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें