फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए नई एक्स-रे मशीन स्थापित की जा रही है। मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में है और अगले दो दिनों में इसके संचालन की संभावना है। इसके शुरू होते ही एक्स-रे के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वेटिंग एरिया में भीड़ की समस्या काफी हद तक कम होगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल यहां दो एक्स-रे मशीनें कार्यरत हैं, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। तीसरी मशीन के शुरू होने से जांच प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि नई मशीन के चालू होने के बाद एक्स-रे से जुड़ी किसी भी तरह की असुविधा नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को सरकारी अस्पताल में ही गुणवत्तापूर्ण जांच और इलाज मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें