फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में शुरू होंगे नए रोजगारपरक कोर्स,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के युवाओं रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया करवाने के लिए सरकार आईटीआई में नए कोर्स शुरू करेगी। इसके लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने नए शुरू होने वाले कोर्स की जानकारी मांगी है। नए कोर्स का पाठ्यक्रम बनाने के लिए समूह प्रशिक्षक व प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 50 हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप ऐसे नए ट्रेड या कोर्स शुरू करने की आवश्यकता है, जो एनसीवीटी कोर्स की मौजूदा सूची में नहीं हैं। इसलिए सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सभी समूह प्रशिक्षक व प्रशिक्षकों को नए कोर्स की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि नए कोर्स शुरू करने से एक तरफ जहां स्थानीय उद्योगों की जरूरतें पूरी होंगी तो वहीं दूसरी तरफ इससे युवाओं का रुझान भी आईटीआई की तरफ बढ़ेगा। कम से कम दो समूह प्रशिक्षक या प्रशिक्षकों की टीम ऐसे कोर्स के नाम और उनकी जरूरतों के बारे में संक्षिप्त नोट बनाकर निदेशालय में भेजेगी। कोर्स का नाम और नोट सीलबंद लिफाफे में सेक्टर-3, पंचकूला स्थित विभाग के मुख्यालय में संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) के नाम भेजना होगा। यदि विभागीय कमेटी कोर्स को उपयोगी मानती है तो संबंधित टीम को एससीवीटी की स्वीकृति के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने को कहेंगे।
विज्ञापन

समूह प्रशिक्षक व प्रशिक्षकों को 50 हजार रुपये का मानदेय विभागीय कमेटी से एनसीवीटी के प्रारूप में हिंदी व अंग्रेजी भाषा में विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने की अनुमति मिलने के बाद दिया जाएगा। संबंधित टीमें यह कार्य छुट्टी के दिन या आईटीआई के कार्यालय समय के बाद करेंगी ताकि उनका नियमित कार्य प्रभावित न हो।
शर्मा ने कहा कि सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (महिला) के प्रिंसिपल व जीआई प्रशिक्षक तुरंत यह काम शुरू कर दें। 30 अप्रैल से पहले नए कोर्स के नाम और उनकी आवश्यकताओं के बारे में एक संक्षिप्त नोट ई-मेल sdit.jdt@gmail.com के साथ-साथ डाक के जरिये भी भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें