रायपुररानी। गेहूं की तैयार हुई फसलों को लेकर क्षेत्र के किसानों की मुख्य जरूरत पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों व उनकी फसल संबंधी जरूरत वाले दुकान मालिकों के साथ मीटिंग कर कुछ दुकानों को सामान बेचने की परमिशन दी।
प्रशासनिक अधिकारी घटना कमांडर एडीएफओ जोगिंद्र सिंह ने बताया कि किसान वर्ग व अन्य ग्रामीणों की समस्याओं पर सूची तैयार करते हुए सर्व सहमति से लिए फैसले की सूचना जिला प्रशासन को भेज किसानों की फसल कटाई व एग्रीकल्चर से जुडे़ अन्य उत्पादों वाली दुकानों का मुआयना कर जांच करते हुए चिन्हित कीं।
अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि टायर पंक्चर जैसी इमरजेंसी सुविधा के लिए बाहरी मार्ग पर चार दुकानें व किसानों संबंधी दरात, चारा काटने की मशीन, ट्यूबवैल लाइन सहित अन्य मशीनरी का सामान भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। अधिकारी ने दुकानदारों व लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और लॉकडाउन में समर्थन देने की भी मांग की।