फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 1.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को रामनवमी पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता सिद्धिदात्री की पूजा कर मन्नत मांगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी माता के दर्शन किए। उन्होंने हवन में आहुतियां डालीं। रविवार को करीब 1.40 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस कारण अल सुबह से ही लंबी कतार लग गई थी। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने मुख्यमंत्री को श्री माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य अमित जिंदल, वल्केश वत्स, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार प्रकोष्ठ गजेंद्र फौगाट, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल, एसडीओ राकेश पाहूजा भी उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने 29 लाख का चढ़ावा चढ़ाया
रविवार को श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। तीनों मंदिरों में कुल 29 लाख 85 हजार 67 रुपये की राशि का चढ़ावा चढ़ा। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 25 लाख 07 हजार 467 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 79 हजार 860 रुपये और चंडी माता मंदिर में 97 हजार 740 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 3 व चांदी के 62 नग, काली माता मंदिर कालका में चांदी के 40 नग और चंडी माता मंदिर में चांदी के 11 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। उपायुक्त ने बताया कि आज श्री माता मनसा देवी मंदिर में 1 यूएसए, 20 कनाडा, 10 ऑस्ट्रेलिया और 10 इंग्लैंड की करेंसी भी चढ़ावे में चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें