फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 12 जुलाई को पंचकूला और कालका में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 पंचकूला और उपमंडल न्यायालय कालका में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अपर्णा भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला की मंजूरी से कई बेंचों का गठन किया जाएगा। ये बेंच विभिन्न श्रेणियों के मामलों को संभालेंगी। साथ ही बेंच सुनिश्चित करेंगी कि प्रत्येक मामले को आपसी समझ और सुलह के जरिए सुलझाया जाए।
विज्ञापन


लोक अदालत के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए डीसी कार्यालय भवन में स्थापित हेल्प डेस्क पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) तैनात रहेंगे। पीएलवी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देने के साथ वादियों और आगंतुकों की मदद करेंगे। भारद्वाज ने कहा कि लोक अदालत में सभी प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा। इनमें सिविल विवाद, आपराधिक समझौता योग्य मामले, एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत चेक बाउंस के मामले, वैवाहिक विवाद, एमएसीटी मामले, बैंक वसूली मामले, बिजली और पानी के बिल विवाद मामलों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें