फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पत्रकारिता की आड़ में पुलिस के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर । थाना बी डिवीजन पुलिस ने पत्रकारिता की आड़ में पुलिस के नाम पर ठगी मारने वाले दो पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरसाहिलदीप सिंह तथा बलराज सिंह निवासी गुरनाम नगर ने शिकायत दी थी कि 3 नवंबर 2024 को उनकी बुआ के लड़के अनमोल तथा जस्सी ने अपने कुछ साथियों सहित उनपर जानलेवा हमला किया था, जिस दौरान बलराज सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस को शिकायत करने के बावजूद थाना प्रभारी सुखबीर सिंह तथा एएसआई सतनाम सिंह ने उक्त हमलावरों खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि इंसाफ के लिए थाने गई उनकी नानी दलबीर कौर को भी थाना प्रभारी ने बेइज्जत कर बाहर निकाल दिया। इसी दौरान पत्रकार सुरिंदर सिंह सोनू अमृतसरिया तथा सोनू सोढी ने गुमराह कर उनसे 1,45000 रुपये ठग लिए तथा उक्त आरोपियों का साथ दिया। जांच उपरांत सोनू अमृतसरिया तथा सोनू सोढी द्वारा पुलिस के नाम पर पैसे ठगने के सबूत सामने आने पर थाना बी डिवीजन में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें