फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे जर्जर फिर भी वसूला जा रहा टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने डीसी को पत्र ईमेल कर पुराना पंचकूला से लेकर परवाणू बाईपास तक नेशनल हाईवे और मल्लाह मोड़ से काली माता मंदिर तक की सड़क टूटने के बारे में अवगत करवाया। विधायक ने पत्र में कहा कि नेेशनल हाईवे पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बावजूद इसके टोल कंपनी वाहनों से टोल वसूल रही है। अधिकारी रोजाना खुद अक्सर इस टूटे रोड से गुजरते हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनता राहत की उम्मीद में मुंह ताक रही है, लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है। ऐसे हालात में लोगों को मजबूरन खस्ताहाल रोड पर टोल चुकाना पड़ रहा है। जब तक टूटी सड़क के गड्ढे नहीं भरे जाते तब तक जो टोल वसूला जा रहा है वह तुरंत बंद किया जाए। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सड़क पर भारी यातायात है और रोजाना चंडीगढ़ और पंचकूला जरूरी काम, नौकरीपेशा और अन्य लोग निकलते हैं और सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि लोग देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही जान भी जोखिम में डालनी पड़ रही है। यह सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है।
पैचवर्क ठीक नहीं होने से उखड़ गया
विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि नेशनल हाईवे के साथ-साथ विधानसभा में अधिकतर सड़कों की बुरी हालत है। लोग टैक्स दे रहे हैं, लेकिन टूटी सड़कों से सफर करने को मजबूर है। सड़कों की हालत पहले से ही खराब थी बारिश के बाद हालात और अधिक खराब हो गए हैं। हाल ही में पैचवर्क किया था परंतु यह भी ठीक ढंग से नहीं होने से उखड़ गया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए सरकार और एनएचआईए इन सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाए ताकि आवाजाही के लिए लोग इन सड़कों का इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो (कांग्रेस) को गड्ढे भरने की परमिशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें