फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल अवार्ड के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन

Thu, 21 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2016 राष्ट्रीय बाल अवार्ड की घोषणा की गई है। इसके लिए 5 से 18 वर्ष के बीच की आयु वर्ग के युवा 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। युवा आवेदन पत्र सेक्टर-2 स्थित बेज नंबर 3-6 में बीज भवन में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे युवा जो डिजाइन के क्षेत्र में नवीनीकरण, राष्ट्रीय  स्तर पर शैक्षणिक उपलब्धियां, खेल, सांस्कृतिक, समाज सेवा, संगीत या फिर केंद्र  व राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से किसी भी क्षेत्र में  उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवा आवेदन कर सकते है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर  ने बताया कि ऐसे युवा जिन्होंने डिजाइन के क्षेत्र में नवीनीकरण, राष्ट्रीय  स्तर पर शैक्षणिक उपलब्धियां, खेल, सांस्कृतिक, समाज सेवा, संगीत व केंद्र व राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवा आवेदन कर सकते है। 

उन्होंने बताया कि इसमें 36  राष्ट्रीय आवार्ड दिए जाएंगे, जिसमें एक पुरस्कार स्वर्ण पदक, 35 सिल्वर पदक प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक स्वर्ण पदक विजेता को पदक के साथ 20  हजार रुपये का नकद पुरस्कार, 10 हजार रुपये का बुक वाउचर, प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। 35 सिलवर पदक प्राप्त करने वाले विजेताओं को 10-10  हजार रुपये के नकद इनाम, 3-3 हजार रुपये बुक वाउचर, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। इस स्कीम के तहत एक ही राज्य से दो उम्मीदवारों से अधिक उम्मीदवारों को सम्मानित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला एवं बाल विकास के कार्यालय की वेबसाइट से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें