फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी नेशनल अवार्ड लेने में चूक गया चंडीगढ, पड़ोसी राज्यों के टीचरों को मिल गए

Tue, 03 Sep 2019 02:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर नेशनल अवार्ड से चंडीगढ़ एक बार फिर वंचित रह गया है। बीते साल भी किसी शिक्षक का चयन नेशनल अवार्ड के लिए नहीं हुआ था। लगातार यह दूसरा साल है, जब चंडीगढ़ के शिक्षक नेशनल अवार्ड की परीक्षा में फेल हुए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पूरे देश में शिक्षकों की योग्यता के आधार पर उनका चयन नेशनल अवार्ड के लिए किया जाता है। यह अवार्ड नई दिल्ली में शिक्षक दिवस यानी (5 सितंबर) को दिया जाएगा।
विज्ञापन


साल 2017 तक नेशनल अवार्ड के लिए चंडीगढ़ से दो शिक्षकों का कोटा होता था। इसमें एक शिक्षक प्राथमिक और एक सीनियर सेकेंडरी स्तर तक शामिल किया जाता रहा है लेकिन साल 2018 से चंडीगढ़ का कोटा कम कर एक कर दिया गया है। चंडीगढ़ से एक शिक्षक का ही कोटा होने के बाद भी किसी भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ।

यूटी प्रशासन ने अवार्ड के लिए एक शिक्षक के नाम का चयन कर के भेजा भी था, लेकिन केंद्रीय एजुकेशनल चयन बोर्ड के मानकों पर यह नाम भी खरा नहीं उतर सका। इसलिए चंडीगढ़ से किसी भी शिक्षक का शिक्षक दिवस पर मिलने वाले अवार्ड के लिए चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ऐसे किया शिक्षकों ने आवेदन
इस बार आवेदन पोर्टल के जरिए मंगवाए गए थे। इसमें सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के 50 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। पहले जिला स्तर और फिर प्रशासन स्तर पर गठित कमेटी ने मंथन के बाद केवल एक शिक्षक के नाम का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय एजूकेशनल चयन बोर्ड को भेजा था।

केंद्र सरकार ने ऐसे किया बदलाव
केंद्र सरकार ने साल 2018 में नेशनल शिक्षक अवार्ड की संख्या मेें बड़ा बदलाव करते हुए केवल 45 शिक्षकों को नेशनल अवार्ड दिया था। इससे पहले वर्ष 2017 तक 350 से अधिक शिक्षकों को अवार्ड दिया जाता रहा है। इस बार मंत्रालय की ओर से जारी सूची में चंडीगढ़ से कोई शिक्षक नहीं है।

पड़ोसी राज्यों के शिक्षकों को मिलेगा अवार्ड
पिछले साल की तरह इस साल भी पूरे देश में पांच सितंबर को 45 शिक्षक को नेशनल अवार्ड दिया जाना है। मंत्रालय की ओर से जारी सूची में इस बार पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के एक-एक शिक्षक का नाम उन 45 शिक्षकों की सूची में है, जिन्हें अवार्ड दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें