फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नरेश देशवाल बने सोसाइटी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंध समिति चुनाव में देशवाल पैनल की शानदार जीत, छह में छह उम्मीदवार विजयी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट ओनर्स एंड मेंटेनेंस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की प्रबंध समिति के चुनाव में नरेश देशवाल पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। पैनल के सभी छह उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि दूसरे पैनल से केवल एक उम्मीदवार को जीत मिली।
यह चुनाव 8 अप्रैल को संपन्न हुए थे। विजेताओं में नरेश देशवाल, कृष्ण कुमार, राममूर्ति, पूनम कुमारी, आंचल और विक्रम सिंह चौहान शामिल हैं, जबकि दूसरे पैनल से कुलदीप सिंह ही जीत सके। इसके बाद समिति सदस्यों की वोटिंग से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें नरेश देशवाल को प्रधान और कृष्ण कुमार को उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित टीम ने अपनी जीत का श्रेय विकास अत्री और साहिल सलूजा को दिया। चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें सात सामान्य श्रेणी, चार महिलाएं और दो अनुसूचित जाति वर्ग से थे।
मतदान में 272 में से 240 वोट पड़े, जबकि दो वोट रद्द हुए। नरेश देशवाल को 140 वोट मिले। कुलदीप सिंह को 128, कृष्ण कुमार को 124 और राममूर्ति को 123 वोट प्राप्त हुए। महिला वर्ग में पूनम कुमारी को 116 और आंचल को 109 वोट मिले, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से विक्रम सिंह चौहान को 133 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन

अन्य उम्मीदवारों में अजीत सिंह को 111, विरेंद्र सिंह ढिल्लो को 110, यशवंत कंबोज को 118, संतोष रानी को 108, सुदेश रानी को 104 और सतीश कुमार को 113 वोट मिले, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें