फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर की दौड़ में यमुनानगर के नायब सिंह रहे अव्वल

विज्ञापन
30वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता की 800 मीटर रेस में भाग लेते बुजुर्ग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों के मुकाबले सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए। प्रतियोगिता के 800 मीटर की दौड़ में यमुनानगर के नायब सिंह प्रथम रहे। इसी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के दिनेश कुमार ने द्वितीय जबकि मनिंदर कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाला फेंक के 35 आयु वर्ग में फरीदाबाद के मनोज कुमार प्रथम रहे। झज्जर के देवव्रत द्वितीय जबकि सुनील कुमार तृतीय रहे। इसके अलावा 40 आयु वर्ग में पहला स्थान पानीपत के विजय पाल ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान पंचकूला के सोनी लाल और तीसरा स्थान फरीदाबाद के बृजलाल ने हासिल किया। 45 आयु वर्ग में पहला स्थान भिवानी के मनोज कुमार, दूसरा स्थान पंचकूला के रविंदर सिंह और तीसरा स्थान राकेश कुमार ने प्राप्त किया।

30वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में भाला फेंकता खिलाड़ी। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें