पंचकूला। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सनसिटी परिक्रमा सेक्टर-20 पंचकूला में धूमधाम से चल रहा है। इस महोत्सव की श्रृंखला में सोमवार को नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया, जो सनसिटी के टॉवर 1 से शुरू होकर टॉवर 12 से होते हुए मंदिर तक गई।
इस नगर परिक्रमा का टॉवर-9ए के निवासियों ने मिलकर स्वागत किया और फल का भंडारा लगाया। इस मौके पर सुशील बंसल, बीबी बंसल, राकेश गुप्ता, रोहित बत्रा, सुशील जिंदल, संदीप, विष्णु, राहुल, नरेश सरदाना और सभी टावर निवासी परिवार सहित मौजूद रहे।
टॉवर हेड शालू गुप्ता ने बताया कि सभी टॉवर निवासियों ने मिलकर फूलों की वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया, फलों का प्रसाद बांटा और जय श्री राम की गूंज हर तरफ सुनाई दी। नगर परिक्रमा के दौरान भक्तों ने श्रीराम के भक्ति गीतों पर झूमते हुए नाचने का आनंद लिया। भव्य झांकी और रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे भक्तों ने उल्लास के साथ इसमें भाग लिया।
सभी लोग अपनी सनातन वेशभूषा में आए थे। भक्तों के चेहरों पर खुशी और श्रद्धा की चमक थी।
इस अवसर पर शालू गुप्ता ने नगर परिक्रमा का स्वागत किया और सभी को बधाई दी, साथ ही सभी भक्तों को धन्यवाद किया। यह कार्यक्रम समुदाय के लिए एकता और भक्ति का प्रतीक बन गया, जिसमें सबने मिलकर श्रीराम की कृपा का अनुभव किया।