फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्फोर्समेंट विंग ने सुबह ही शास्त्री मार्केट में बोला धावा, 53 चालान काटे

विज्ञापन
शास्‍त्री मार्केट में बुधवार को फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करते इन्फोर्समेंट विंग के कर्मचारी। - फोटो : 17cty2001
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनफोर्समेंट विंग ने बुधवार को सुबह शास्त्री मार्केट व उसके आसपास के इलाके में धावा बोल दिया। फुटपाथ पर रखे सामान को विंग ने अपने ट्रकों में लदवा दिया। आनन-फानन में अपने सामान को बटोर रहे 53 लोगों का टीम ने मौके पर ही चालान काट दिया। इंस्पेक्टरों ने कहा कि जल्द ही फिर से अभियान चलाएंगे। यदि कहीं सामान रखा मिला तो फिर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों इनफोर्समेंट विंग ने सेक्टर 19 की मार्केट में अतिक्रमण हटाया था। उसके बाद बुधवार को इनफोर्समेंट विंग के इंचार्ज सुनील दत्त के नेतृत्व में फिर से सेक्टर 22 की शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा के सामने की मार्केट से अतिक्रमण हटाने टीम पहुंच गई। लोग रात को अपना सामान बांधकर फुटपाथ पर ही छोड़ जाते हैं। सुबह सुबह अचानक इनफोर्समेंट की टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते टीम ने सामान उठाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तत्काल अपने सामान को उठा लिया, लेकिन टीम ने भी अतिक्रमण करने वाले ज्यादातर लोगों के सामान को उठा लिया। टीम ने लाखों का सामान उठाया है।
पार्षदों ने सदन में भी उठाया था मुद्दा
सेक्टर 22 और 19 की मार्केट में इनक्रोचमेंट को लेकर पार्षदों ने भी कई बार सदन की बैठक में मुद्दा उठाया है। पार्षदों का कहना है कि कई बार शिकायत की, लेकिन इंस्पेक्टर सुनते ही नहीं हैं। वहीं अतिक्रमण करने वाले लोगों को इनफोर्समेंट विंग का कोई डर ही नहीं रहा है। उसके बाद अमर उजाला ने इस मुद्दे को 8 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद विभाग सतर्क हुआ और कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें