फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी फ्री रखा नग्गल टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तीसरे दिन भी नग्गल टोल प्लाजा फ्री करवा प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेन्द्र सिंह व अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान कर्मचंद कामी व सीआईटीयू की महिला विंग की प्रधान रमा, सरवन कुमार जांगड़ा, सतीष सेठी आदि नेताओं से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली में किसानों का आंदोलन चलेगा तब तक नग्गल टोल प्लाजा को फ्री रखकर यहां पर भी प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान राहगीरों को चाय, पकौड़े व खीर का लंगर खिलाया गया।
इस मौके पर वकील सिंह बरवाला, जगमाल सिंह नटवाल, अमरीक सिंह व कमलजीत सिंह नयागांव, सौरभ राणा समानवां, अमन राणा, हरजीत व अवतार सिंह भरैली, समरजीत सिंह व ओमपाल राणा भगवानपुर, भम्भूल राणा बतौड़, जगतार, भूपेन्द्र सिंह, जगदेव माणक्यां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें