फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-19 का ओवरब्रिज शुरू, 60 कॉलोनियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-19 में अंबाला-चंडीगढ़ रेल लाइन पर 16 करोड़ से निर्मित ओवरब्रिज का बुधवार को विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस ओवरब्रिज से बलटाना की 60 कॉलोनियों समेत सेक्टर-19, ढकोली और जीरकपुर के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे जहां समय बचेगा, वहीं लोगोें को ज्यादा घूमकर आना होगा। बारिश के समय अंडरपास में पानी भरने से भी लोगोें को परेशानी होती थी। अब लोगों को इससे निजात मिलेगा। विभाग के अनुसार 19.50 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-19 में सामुदायिक केंद्र को भव्य रूप से विकसित किया करने की घोषणा की। इसके अलावा सेक्टर-19 में सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा नई सीवर लाइन बिछाई जाने की भी जानकारी दी। इससे बारिश के समय सेक्टर में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने इस पुल को रामसेतु बताया। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र लाठर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन गौरव जैन, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, युवराज कौशिक, गौतम राणा और राकेश अग्रवाल, मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री योगेंद्र शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, पार्षद नरेंद्र लुबाना, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद जय कौशिक और पार्षद रितु गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें