फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कचरा उठाया नहीं, प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़कर भेज दिया 1200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-20 के सोसाइटियों के लोगों से नगर निगम बिना डोर-टू डोर कचरा उठाए गारबेज शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। इस वजह से सेक्टर के 115 सोसाइटियों के फ्लैटों में रहने वाले करीब 45 हजार लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरे सेक्टरों की तरह, पंचकूला सेक्टर-20 में भी डोर-टू-डोर कचरा उठाने के बाद ही लोगों से कचरा शुल्क निगम को लेना चाहिए। नगर निगम की ओर से इस साल सेक्टर-20 के लोगों को भेजे जाने वाले प्रॉपर्टी ट्रैक्स के साथ 1200 रुपये का गारबेज शुल्क जोड़कर भेजा जा रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों पर नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से प्रॉपर्टी के साथ गारबेज शुल्क भरने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा हैै।
विज्ञापन


क्यों करें गारबेज शुल्क का भुगतान
सेक्टर-20 के सोसाइटी नंबर 91 निवासी पीके मूंगा ने बताया कि 27 जनवरी प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए नगर निगम की साइट पर चेक किया तो पता चला कि प्रॉपर्टी टैक्स के साथ नगर निगम ने 1200 रुपये का गारबेज शुल्क जोड़ दिया है। उनका कहना है कि सेक्टर से नगर निगम डोर-टू डोर कचरा नहीं उठवा रहा है तो हम लोग गारबेज शुल्क क्यों दें। उन्होंने ने बताया कि सुधार के लिए नगर निगम की साइट पर 30 जनवरी को शिकायत दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी निजी कचरा उठाने वाले को लगा रखा है। वह हर माह 60 रुपये शुल्क लेता है। नगर निगम किस बात के गारबेज शुल्क ले रहा है, यह समझ से परे है।

निगम कमिश्नर और महापौर को दी शिकायत, समाधान नहीं हुआ
सेक्टर-20 निवासी याेगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि करीब 100 से 150 लोगों के पास प्रॉपर्टी शुल्क के साथ गारबेज शुल्क जुड़कर आया है। अगर सोसाइटियों से नगर निगम कचरा नहीं उठा रहा है तो प्रॉपर्टी टैक्स के साथ गारबेज शुल्क लेने का निगम का कोई अधिकार नहीं है। नगर निगम को गारबेज शुल्क हटा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जीएच 25 निवासी अशोक का प्रॉपर्टी टैक्स के साथ गारबेज टैक्स जुड़कर आया था। जिसमें नाम से लेकर मोबाइल नंबर तक गलत था। इसमें सुधार के लिए नगर निगम कार्यालय के काफी चक्कर लगाने पड़े। सुधार के नाम पर नगर निगम ने गारबेज शुल्क को 1200 से घटाकर 650 रुपये कर दिया। जब कचरा नगर निगम उठाता नहीं है तो लोग शुल्क क्यों दें।
विज्ञापन


निगम के मुलाजिम गारबेज शुल्क के लिए लगवा रहे चक्कर
सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए प्रधान अविनाश मलिक ने बताया कि गारबेज शुल्क को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां गलती से नगर निगम की साइट पर जाकर ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स किसी ने भर दिया तो नगर निगम के रिकार्ड में टैक्स से जुड़ा भुगतान नहीं आता है। नगर निगम के कार्यालय जाकर प्रॉपर्टी टैक्स भरना पड़ता है। अब सेक्टर से बिना कचरा उठाए नगर निगम ने फ्लैट धारकों पर गारबेज शुल्क लगा दिया है। जिसके चलते लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।

डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले को शुल्क दें या नगर निगम को......
अशोक खुराना ने बताया कि हमलोग डोर-टू डोर कूड़ा उठाने वालों को शुल्क दे रहे हैं। इसके बाद भी नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में गारबेज शुल्क जोड़ दिया है। नगर निगम कूड़ा सोसाइटियों ने नहीं उठा रहा है तो उसके बाद भी लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स में गारबेज शुल्क लगाकर निगम भेज रहा है। इसके सुधार के लिए नगर निगम के कार्यालय का चक्कर काटकर लोग थक चुके हैं।


इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोसाइटी के लोग कूड़ा बाहर रखेंगे तो उसे उठाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिन सेक्टरों से डोर-टूू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है, वहां से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम के हाउस की बैठक में मत भी डालेंगे। कुलभूषण गोयल, महापौर, नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें