फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता श्री मनसा देवी मंदिर में बनकर तैयार हुआ 10 करोड़ का वृद्धाश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश चौधरीपंचकूला। अपनों के सताए और परिवार द्वारा छोड़े बुजुर्गों को अब माता श्री मनसा देवी के दरबार में आसरा मिलेगा। न केवल आसरा मिलेगा बल्कि उनको वहां पर सभी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके लिए 10 करोड़ की लागत से पांच मंजिला ओल्ड एज होम बनकर तैयार हो गया है। यहां केवल लिफ्ट लगनी ही बाकी हैं, उसके बाद इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। आधा एकड़ में बनाया गया यह वृद्धाश्रम सभी सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

शहर में कई ऐसे लोग रहते हैं, जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहते हैं। वहीं कई बुजुर्ग ऐसे भी होते हैं, जो समृद्ध तो होते हैं मगर उनकी देखभाल घर पर सही से नहीं हो पाती है या उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है। ऐसे लोगों को अब श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए वृद्धाश्रम में रहने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए पांच मंजिला भवन तैयार किया गया है।

20 कमरे और दो डोरमेटरी होंगी
इसके ग्राउंड फ्लोर पर केवल प्रशासनिक कार्यालय बनाए गए हैं। पहली मंजिल पर तीन टू बेड रूम सेट हैं। दूसरी मंजिल पर पांच टू बेड रूम सेट और एक डोरमेटरी बनाई गई है। इसमें सात बेड की व्यवस्था है। तीसरी मंजिल पर एक सिंगल बेड रूम सेट, पांच टू बेड रूम सेट और एक डोरमेटरी बनाई गई है। इसमें 7 बेड की व्यवस्था है। चौथी मंजिल पर छह टू बेडरूम सेट बनाए गए हैं। सभी कमरों के साथ अटैच बाथरूम की भी सुविधा है।
विज्ञापन


लिफ्ट और सीढि़यों की रहेगी व्यवस्था
इस भवन में बुजुर्गों के लिए लिफ्ट और सीढि़यों की दोनों ही व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भवन में दो लिफ्ट और दो ही सीढि़यां बनाई जा रही हैं। दो लिफ्ट इसलिए लगाई जा रही हैं ताकि बुजुर्गों को इंतजार न करना पड़े। वहीं जो लोग लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहते उनके लिए सीढि़यां भी लगाई जा रही हैं।

अभी तक शुल्क नहीं हुआ है निर्धारित
यह ओल्ड एज होम लोगों के लिए निशुल्क नहीं होगा। इसके लिए उन्हें पैसे देने पड़ेंगे। हालांकि अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि इसके लिए मासिक या वार्षिक कितना शुल्क अदा करना पड़ेगा। अधिकारियों का दावा है कि इसे न्यूनतम रखने का प्रयास किया जाएगा।


भवन का निर्माण कार्य हो चुका है। बिजली का काम चल रहा है। जल्द ही फर्नीचर भी लाया जाएगा। उम्मीद है कि काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। -अशोक कुमार बंसल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड


निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा तो इसका उद्घाटन करा दिया जाएगा। - गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें